कौशाम्बी, मई 18 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में पावन मलमास के प्रथम सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या मे श्रद्धालु मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाने के लिए धाम पहुंचे। भक्तों ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में स्नान कर मां की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालु भक्त धाम के कालेश्वर तट स्थित नांगा आश्रम पहुंचे, जहां पांडव पुत्र धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा स्थापित माने जाने वाले खंडित शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा आरती कर माथा टेका। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कराकर कालसर्प दोष से मुक्ति की प्रार्थना भी की। मान्यता है कि पांडु पुत्र द्वारा स्थापित खंडित शिव मंदिर में जो भी भक्ति सावन एवं मलमास मास को श्रद्धा भाव के सा...