मथुरा, अप्रैल 3 -- सीएफजी लेडिज क्लब ने शिव शक्ति की मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर हर किसी को रोमांचित कर दिया। नृत्य नाटिका के माध्यम से नरी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। सती दहन और महादेव का तांडव देख दर्शक रोमांचित हो उठे। डेंपियर नगर स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत नृत्य से हुई, जिसमें अर्चना, सोनल, पूनम, प्रिया, कनिका, प्रियंका, सोनिया, रीता, और रजनी ने अपने देवी स्वरुपों से समां बांध दिया। इस अनोखे कार्यक्रम की कमान रजनी अग्रवाल, सोनल कपूर, दीपा गोला और निमिषा अग्रवाल ने संभाली। सोनल और अर्चना ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में निधि और नीना का भी विशेष रूप से सहयोग रहा। शिव सती अमर गाथा नृत्य नाटिका ने सबकी प्रशंसा बटोरी, जिसकी सूत्रधार सोनल थीं। निमिषा ने सती की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.