विकासनगर, जून 16 -- नगर पालिका क्षेत्र की शिव विहार कल्याण समिति ने सोमवार को कॉलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मण्डी गेट से प्रस्तावित 20 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण दोनों ओर ढलानयुक्त नालियां बनाने की मांग की गई। सभासद सुमन लता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य बरसाती पानी के प्राकृतिक ढलान को ध्यान में रखते हुए एक तरफ से शुरू किया जाए, ताकि नगर पालिका द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन के माध्यम से जल निकासी में बाधा न आए। उन्होंने पेयजल लाइन की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। बताया कि सीवर और पानी की लाइन डालने के बाद से बाईपास रोड से कॉलोनी के अंदर आने वाली पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और कई जगह पाइप जमीन से ऊपर ही छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। मांग की गई कि सड़क...