शिव विवाह व ध्रुव चरित्र की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
सिद्धार्थ, जून 27 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरिकवा केरवानिया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार रात कथा व्यास पंडित काली प्रसाद मिश्र ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के विवाह और भक्त ध्रुव के चरित्र की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और त्याग का संदेश दिया।कथाव्यास ने कहा कि भगवान शिव का संपूर्ण जीवन सादगी, तपस्या और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शिव-पार्वती विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि आदर्श दांपत्य, समर्पण और प्रेम का संदेश भी देता है। वहीं भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, अटूट श्रद्धा और प्रभु के प्रति निष्काम भक्ति से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News सुदामा चरित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.