फतेहपुर, फरवरी 12 -- जाफरगंज। खजुहा ब्लाक के मौहारी स्थित मां मुक्तेश्वरी धाम मे आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा ब्यास अनुराधा शुक्ला द्वारा शिव विवाह की कथा सुनाई गई। कहा कि भगवान शिव ने पार्वती जी से विवाह करने के लिए बहुत ही कठिन तपस्या की थी। पार्वती जी ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। एक बार, पार्वती जी ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए एक पेड़ के नीचे तपस्या शुरू की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर, शिव जी ने उन्हें वरदान दिया कि वे उनके पति बनेंगे। जिस पर दोनो का विवाह सम्पन्न हो गया जिसे आज भी महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान दास, राजू निषाद, मनोज सोनकर, राजकुमार सिंह परिहार, धर्मेंद्र बिश्ककर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.