बहराइच, मार्च 23 -- जरवलरोड। संगत मंदिर तमोली टोला में नौ दिवसीय श्री राम कथा चल रही है। मध्य प्रदेश से आई कथावाचक किशोरी दीदी ने दूसरे दिन शिव विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पार्वती शिव विश्वास हैं। जब तक श्रद्धा और विश्वास का सम्मिलन नहीं होता है, तब तक फल की प्राप्ति नहीं होती है। श्रद्धा विश्वास का सम्मिलन होना बहुत अनिवार्य है। तभी मनुष्य जीवन का सुख भोग सकता है। इस अवसर पर मंगल जायसवाल, दीपक अवध, कबीर, अमित कुमार, सियाराम यादव, हनुमंत लाल जायसवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...