कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। सनातन धर्म सेवा समिति उत्सव पार्क, केशवपुरम में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को वृंदावन से आए कथा व्यास प्रहलाद त्रिपाठी महाराज ने शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र का भाव पूर्ण वर्णन किया। इससे श्रोता मन्त्रमुग्ध हो गए। महाराज ने बताया की यह सुविधा केवल कलयुग में ही है कि आप मन से भी पुण्य कर सकते हैं। यदि तन और धन से समर्थ नहीं हैं तो ठाकुर जी मन से की गई पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर अंजू मिश्रा, पारुल यादव, कौशल मिश्रा, आकाश दीक्षित, नीरज त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अरविंद शुक्ला, आलोक यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.