शिव विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
गोरखपुर, जून 16 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम दीपगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास अनुराधा तिवारी ने समुद्र मंथन, वामन अवतार और शिव विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। वहीं, शिव-पार्वती विवाह की झांकी देख और कथा सुनकर पूरा पंडाल 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती विवाह के विवाह पर मंगल गीत गाएं। साथ ही शिव भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहें। मुख्य यजमान सुभाष विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी विंध्यवासिनी देवी ने शिव-पार्वती का पूजन कर उन्हें चुनरी और शृंगार अर्पित किया। कथा के बाद कथा पीठ व्यास की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.