गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। कुचायकोट प्रखंड के राजापुर गांव में चल रहे 9 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान गुरुवार की शाम शिव विवाह कथा का आयोजन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद प्रत्याशी प्रिंस पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर व्यास पूजन किया। कथावाचक श्री हलचल जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की अनोखी बारात में भूत-प्रेत, देवता और गंधर्व शामिल थे, जिसका वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान माता पार्वती की अटूट तपस्या और भगवान शिव के वैराग्य का वर्णन कर श्रद्धालुओं को प्रेम, विश्वास और धैर्य का संदेश दिया गया। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के साथ ही श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगात...