बलिया, मार्च 22 -- नगरा। कथावाचक विजय कौशिक महाराज ने शुक्रवार की शाम शिव तांडव, शिव विवाह तथा श्रीराम के अवतरण की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नगरा के पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम जन्म महा महोत्सव में प्रवचन के दौरान महाराज ने बताया कि भगवान शंकर स्वयं श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। महाराज ने भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को रामजन्म की महिमा बताने की कथा का वर्णन धर्मानुरागियों को सुनाया। बताया कि राम नाम ही कलियुग रूपी सागर से पार लगने का सबसे बड़ा आधार है। शिव-पार्वती संवाद के माध्यम से बताया कि भक्ति, प्रेम और समर्पण ही जीवन का सच्चा मार्ग है। श्रद्धालुओं के हर हर महादेव और जयश्रीराम के जयघोष से संपूर्ण इलाका भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर आयोजनकर्ता बृजेश सिंह, डॉ. समरजीत सिंह, संजय, अमन पांडे, छांगुर, रामायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.