शिव वाटिका बना बाबा निवास, भक्ति गीतों से दूर हुई यात्रा की थकान
कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाईपास रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप बाबा निवास शिव वाटिका में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने और जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा का सिलसिला जारी है। यहां श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय, पानी, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार रात मानव कल्याण सेवा परिवार, चक्रधरपुर के कांवरियों का जत्था बस से शिव वाटिका पहुंचा, जहां सेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी श्रद्धालुओं को बैंक्विट हॉल में बैठाकर चाय और पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद आकर्षक दरबार में पुजारी सत्यनारायण पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई。 यह भी पढ़ें- बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवानाकांवरियों का स्वागत पूजा के उपरांत भजन गायक राजा चौरसिया एवं उनकी टीम ने भगवान शिव और माता रानी के भजनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.