शिव रामेश्वर महादेव की प्रतिष्ठा आज
घाटशिला, मई 11 -- चाकुलिया। चालुनिया पंचायत में जोड़ाम के पास स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में भव्य शिव मंदिर का निर्माण संपन्न हो गया है। इस मंदिर में 11 मई सोमवार को शिव रामेश्वर महादेव को विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शिवराम आश्रम सेवा समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है। शिवराम आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 11 मई को सुबह 7.30 कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 10 बजे वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 1.30 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.