पाकुड़, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समन्वय समिति द्वारा नगर के कालीतल्ला के शमशान वासनी मंदिर मैदान में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाकुड़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और मोहल्लों से भारी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। हरि कीर्तन और जय श्री राम के जय घोष के साथ शोभा यात्रा निकला, शोभायात्रा मद्दपाड़ा बिरसा चौक,राजा पाड़ा होते हुए नगर भ्रमण के वापस काली तल्ला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। शंखनाद और हरिनाम संकीर्तन की गूँज ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। इस दौरान शिव महामंत्र के सामूहिक उच्चारण और देशभक्ति के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। सांस्कृतिक सत्र में स्थानीय बच्चों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.