जमशेदपुर, मार्च 14 -- बिष्टूपुर सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मित्र कांवड़ संघ टाटानगर की ओर से आयोजित अनुष्ठान में कथावाचक स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने भगवान शिव के परिवार और उनके विभिन्न अवतारों की विस्तार से कथा सुनाई। मुख्य आकर्षण श्रीगणेश और कार्तिकेय की उत्पत्ति का प्रसंग रहा, जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। स्वामी सुदर्शनाचार्य ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के दोनों पुत्र अद्वितीय गुणों के प्रतीक हैं। गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा कर प्रथम पूज्य का दर्जा प्राप्त किया, जबकि कार्तिकेय ने तारकासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की। इन पावन कथाओं के श्रवण से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।महाराज ने शिवजी के दुर्वासा औ...