रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। ग्राम लालूनगला में चल रही शिव महापुराण कथा का आज समापन हो गया। इस मौके पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने आहूतियां देने के साथ ही प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन कथा व्यास ने कहा कि सच्चे व पवित्र मन से शिवमहापुराण का श्रवण करने से मनुष्य को शिवलोक की प्राप्ति होती है। गांव में दस फरवरी से कथा का आयोजन किया गया था। कथा वाचिका शाश्वत परमगुरु मोहनदास की शिष्या अर्चना साध्वी ने नियमित शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों को संगीत के जरिए सुनाकर माहौल को पूरी तरह से भक्ति मय कर दिया था। सोमवार को कथा का समापन हुआ। इस मौके पर कथा वाचिका ने शिव-पार्वती के विभिन्न प्रसंगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से शिव महापुराण का श्रवण करने से व्यक्ति को शिव लोक की प्राप्ति होती है। उन्होंने चंचुला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.