प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे दूधी सुखसागर धाम (भोजपुर) में शिव महापुराण कथा के पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई । कथा व्यास आचार्य संतोष के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भगवान शिव का उद्घोष करते हुए रामगंज स्थित साईं मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर से होते हुए घुइसरनाथधाम पहुंची। घुइसरनाथधाम में पूजा अर्चना करने के बाद कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में पं देवनारायण मिश्र, सुषमा मिश्रा, श्याम नारायण मिश्र, सूरजकली मिश्र, गिरजाशंकर मिश्र, शिवशंकर मिश्रा, कैलाशपति मिश्र, अनूप त्रिपाठी, हरिश्चंद्र पांडेय, सुभाष पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ल, दीप तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, विवेक शुक्ल, छेदी शुक्ल आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.