बिजनौर, मार्च 14 -- राजा का ताजपुर। सात दिवसीय शिव महापुराण कथा महोत्सव से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शुक्रवार को शिव महापुराण कथा के आयोजन से पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजविलास पैलेस से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कथा वाचक आचार्य दीपक कृष्ण शंखधार महाराज को रथ पर विराजमान कर नगर परिक्रमा कराई गई। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां आचार्य दीपक कृष्ण शंखधार महाराज को विधिवत गद्दी पर विराजमान कराया गया। कथाव्यास ने शिव महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डाला। संयोजक शुभम वालिया व सत्येंद्र आर्य ने बताया कि कथा 13 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन सायं सात बजे से होगी। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.