शिव महापुराण कथा सुनने से मिलता है पुण्य
कन्नौज, मई 24 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के नेकपुर बरई में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य प्रदीप सुंदर ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव पुराण कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। आचार्य ने कहा कि करोड़ों जन्मों के पुण्य उदित होने पर ही मनुष्य को शिव कथा सुनने का सौभाग्य मिलता है। शिव कथा सोए हुए जीव को जागृत कर धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा श्रवण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.