आगरा, अप्रैल 9 -- कस्बा के रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग में चल रही शिव महापुराण कथा के आठवें दिन कथावाचक ने 12 ज्योतिर्लिंग की महिमा का बखान किया। कथावाचक आचार्य गणेशानंद महाराज ने रामेश्वरम, नागेश्वर या विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंगों की कथाओं और उनके आध्यात्मिक रहस्यों को बताया। उन्होंने बताया कि नागेश्वर ज्योतिर्लिंग भक्ति की शक्ति का प्रतीक है। सुप्रिय नामक एक शिव भक्त को दारुक नामक राक्षस ने बंदी बना लिया था, लेकिन सुप्रिय ने जेल में भी शिव की आराधना नहीं छोड़ी। भक्त की पुकार सुनकर भगवान शिव नागेश्वर रूप में प्रकट हुए और राक्षसों का संहार किया। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम ने स्थापित किया। कथा के उपरांत शिव महापुराण की आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आयोजक सर्वेश गुप्ता, स्कंद महाजन, सुनीता देवी, मेगेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.