शिव महापुराण कथा में गूंजा शिव भक्ति का संदेश
बिजनौर, अगस्त 19 -- नगर की नवीन मंडी समिति में श्रावण मास के उपलक्ष्य में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से पधारे रामकृपा धाम आश्रम के पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास रामदास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नित्य शिवलिंग की पूजा करना श्रेष्ठ धार्मिक कर्म है। जो व्यक्ति यज्ञ, तीर्थ या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं कर पाता, वह भगवान शिव की आराधना से पुण्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने और उसे जीवन में अपनाने से सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा व्यास ने तीन महासाधनों का वर्णन करते हुए कहा कि कानों से सत्संग श्रवण, वाणी से भगवान शिव का नाम और मन से भगवान का ध्यान करने से जीवन के मनोरथ पूर्ण होते हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- शिवलिंग निराकार और साकार स्वरूप का प्रतीक : सेमवाल कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.