देवघर, नवम्बर 21 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन गुरुवार को जसीडीह में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल पर लाखों की भीड़ जुटने के बाद श्रद्धालु दोपहर से ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जिसके कारण स्टेशन परिसर में अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हालात चुनौतीपूर्ण बन गया। स्टेशन पर दोपहर से लेकर देर रात तक भीड़ लगातार बढ़ती रही। कई प्लेटफॉर्म यात्रियों से ठसाठस भर गए थे। अप्रत्याशित भीड़ के कारण आरपीएफ और जीआरपी को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। दोनों बलों के अधिकारी और जवान लगातार गश्त करते रहे थे और भीड़ को नियंत्रित करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.