पिथौरागढ़, मई 19 -- पिथौरागढ़। गुरना में आयोजित शिव महापुराण कथा का परायण हुआ। वृंदावन धाम के कथा व्यास आचार्य बालकृष्ण शरण ने विधि विधान के साथ हवन कर कथा का परायण किया। जिसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी। इस मौके पर मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मनोज सामंत, दीपक लोहिया, विनोद मेहरा, पुष्कर भाटिया, आयोजक शेखर तिवारी, ग्राम प्रधान उषा तिवारी, प्रेम जोशी, संजीव, गिरीश जोशी, किशोर भट्ट, बसंत भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिव महापुराण कथा का हुआ परायण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...