बलिया, जून 8 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से करीब दस किमी दूर बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से प्रारंभ हो रही शिव महापुराण कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा आयोजन के लिए लगभग 50 एकड़ भूमि में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए 40 गुणा 80 फीट का भव्य और विशाल मंच तैयार किया गया है, जबकि श्रद्धालुओं के बैठने के लिए करीब एक लाख लोगों की क्षमता वाला पंडाल बनाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा, जिसमें दर्जनों यजमान शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 72 सब इंस्पेक्टर, 320 सिपाही सम्भालेंगे कथा स्थल की सुरक्षा जबकि शिव महापुराण की कथा दोपहर बाद एक बजे से चार तक...