पलामू, अप्रैल 27 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नौडीहा थाना परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकल गई। यजमान थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी की अगवाई में निकाली गई। महिलाएं और युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर पैदल करीब तीन किलोमीटर बटाने नदी तट से बनारस के आचार्य मंत्रोच्चारण के साथ जल उठाया गया। नगर भ्रमण करते हुए थाना परिसर में स्थित मंदिर में कलश स्थापित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि मंगलवार सुबह सात बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 29 अप्रैल को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति स्थापित की जाएगी। मौके पर समाजसेवी नंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि कुंदन गुप्ता, अमरेश श्रीवास्तव, आलोक यादव ,तिलक सिंह ,मुखिया लाल बिहारी यादव आदि ...