देवरिया, मार्च 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर बछउर स्थित ॐ श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार की रात चोर ने मंदिर में घुसकर दान पेटिकाएं चुरा लीं। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति घूंघट और मुंह बांधे देर रात मंदिर परिसर में प्रवेश करता है। वह किसी मास्टर चाबी से मंदिर के दोनों दरवाजों का ताला खोलकर अंदर घुस जाता है। इसके बाद मंदिर में रखी दो दान पेटिकाओं को उठाकर बाहर निकल जाता है। दान पेटिकाओं में करीब 11 हजार रुपये होने की बात बताई जा रही है।शुक्रवार की सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंचीं तो मंदिर का ताला टूटा मिला और दोनों दान पेटिकाएं गायब थीं। इसकी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनु सिंह मौके पर पहुंचे और मंदिर में लगे स...