चतरा, जून 12 -- चतरा संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के देवरिया शिव मंदिर से चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़ कर दो मूर्ति व गहने की चोरी कर लिया है। चोरी गये मूर्ति में सोने की भगवान विष्णु, चांदी की माता लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति व मां दुर्गा की सोने की नथिया शामिल है। इस संबंध में पंकज पांडेय ने थाना में आवेदन देकर छोटकी देवरिया गांव निवासी अजीत पांडेय, लोकेश पांडेय व किशनपुर गांव निवासी सतीश साव उर्फ गोलू पर चोरी का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजीत पांडेय और लोकेश पांडेय को हिरास्त में लेकर पुछताछ कर रही है। दोनों के ब्यान के आधार पर पुलिस ने एक सोनार को भी हिरासत में लिया है। यह घटना बुधवार रात की है। हर रोज की तरह बुधवार की सुबह पूजारी राजेश पांडेय मं...