सहरसा, फरवरी 19 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के हथमंडल गांव स्थित शिव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी सहित चापाकल में लगी मोटर की चोरी कर ली। जमीन मालिक हथमंडल गांव निवासी दिनेश यादव ने थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंदिर उनके निजी जमीन पर स्थित है, जहां मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के बाद घर लौटे थे। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचने पर दान पेटी और मोटर गायब मिली। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.