शिव मंदिर से दानपेटी चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित बिजली कार्यालय के समीप अवस्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर की दानपेटी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का मुख्य द्वार खुला मिला। संदेह होने पर जब लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी की कुंडी टूटी हुई थी और दानपेटी गायब थी। इसके बाद घटना की सूचना क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शंख नदी स्थित मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.