अलीगढ़, अप्रैल 8 -- लोधा। थाना क्षेत्र के गांव दुनाई में स्थित भगवान शिव के मंदिर से मंगलवार को दिनदहाड़े तांबे का नाग चोरी हो जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक फेरी लगाने वाला व्यक्ति नाग को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। गांव निवासी सचिन शर्मा के घर के पास स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग पर करीब साढ़े तीन किलो वजनी तांबे का नाग स्थापित था। मंगलवार दोपहर जब मंदिर पर नजर डाली गई तो नाग गायब मिला। इस पर आसपास के लोगों ने तुरंत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखा, जो इमली व चूर्ण की फेरी लगाता है। वह मंदिर में घुसता है और कुछ ही देर बाद तांबे का नाग लेकर बाहर निकल जाता है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.