अल्मोड़ा, मार्च 24 -- नवरात्र के मौके पर कांग्रेस के कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पंचेश्वर महादेव मंदिर में धर्मशाला समिति को जरूरतमंदों के लिए 80 रजाइयां भेंट की हैं। माहरा ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। शिव मंदिर धर्मशाला समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक को सम्मानित किया और उनका आभार जताया। इस दौरान महिला सत्संग समिति के भजन कीर्तन कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की। वहां समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सह-सचिव अगस्त लाल साह, दिनेश अग्रवाल, लेखा निरीक्षक पूरन नेगी, प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक रमेश अधिकारी, मोहन बिष्ट, महिला सत्संग समिति विमला पांडेय, आशा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, गीता नेगी, कुसुम गर्ग सहित कांग्रेस कमेटी ...