मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- श्री बालाजी दरबार समिति ने लाइनपार मझोला स्थित शिव मंदिर में श्री बालाजी का जन्मोत्सव मनाया। इसमें हवन, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महंत अभिषेक मल्होत्रा ने बताया कार्यक्रम का आरंभ हवन से किया गया। इसके बाद भंडारा किया गया। सायं भजन संध्या की धूम रही। भजन संध्या में श्री बालाजी संकीर्तन मंडल के गायकों ने भजनों की प्रस्तुति कर श्री बालाजी की महिमा का गुणगान किया। अर्चना कपूर एवं मोहन कपूर ने भजनों पर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। अंत मे महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में महंत अभिषेक मल्होत्रा सहित राजेश सक्सेना,रिंकू, विकास,छवी, वंश, मोहित आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.