मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शिव मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का सफल आयोजन अधिवक्ता श्री प्रवीण अरोरा के संयोजन में किया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूज्य श्री ब्रजेश पाठक जी रामायणी ने अपने प्रवचनों से भक्तों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव मनाने से जीवन में श्रद्धा का संचार होता है और ईश्वर की प्रत्यक्ष कृपा प्राप्त होती है। मानव कल्याण परिषद संयोजक प्रेमप्रकाश अरोरा के मंडल ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं सुमन अरोरा व साथियों ने राम जन्म की बधाइयां गाकर सभी को आनंदित कर दिया।कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित सुनील गोयल, यशपाल पंवार, सुधीर चौधरी, राजवीर त्यागी और ओमपाल बालियान आदि अधिवक्ताओं व समाजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.