शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
रामपुर, जून 23 -- नगर के लक्खी बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को कश्यप परिवार की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में आकाश कश्यप, नैना कश्यप, प्रियंका कश्यप, काजल कश्यप सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बांटा शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.