अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर में नौ दिनों से चल रहे आध्यात्मिक भागवत, भजन और ज्ञान बोध सत्संग का सोमवार को शिवधाम में श्री रामचरितमानस पाठ के साथ विधिवत समापन हुआ। प्रभु कुटी गंगा तट भगवानपुर से पधारे स्वामी सत स्वरूपानंद महाराज ने लोगों को आध्यात्म का महत्व बताया। वह विगत कई वर्षों से हर वर्ष अलीगढ़ आते हैं। उनके प्रवास के दौरान प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी और स्वर्ण जयंती नगर शिवधाम में पिछले छह वर्षों से निरंतर चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ से ही दिनचर्या का शुभारंभ होता है। सोमवार को शिवधाम में प्रभात फेरी के बाद शाम को भजन एवं तत्त्वबोध सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर संजय शर्मा, रागिनी शर्मा, गुड़िया, रोहित शर्मा, प्रतिभा, चेतन, निठुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.