शिव मंदिर में पांच दिवसीय रुद्राभिषेक
जामताड़ा, मई 22 -- करमाटांड़। करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटटांड़ झिलुवा स्थित बूढ़ा महादेव शिव मंदिर में पांच दिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान बनारस के महंत आचार्य त्रिपुरारी पांडे के नेतृत्व में विनोद शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री एवं सनोज शास्त्री के सामूहिक सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। रुद्राभिषेक के मुख्य जजमान के रूप में सनोज मंडल एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी शामिल हैं। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। पांच दिवसीय अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्योतिर्लिंग को आकर्षक फूलों से सजाया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महंत आचार्य त्रिपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.