शिव मंदिर में पंचकुंडीय श्री गौरी रुद्रशंकर महायज्ञ का शुभारंभ
गाजीपुर, मई 20 -- जखनियां। स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार से पंचकुंडीय श्री गौरी रुद्रशंकर महायज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन 20 मई से 28 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा, प्रवचन, रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। गाजे-बाजे, शंख-घंटों की ध्वनि और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राकेश सिंह, डॉ. दीपक सिंह, पिंकू पांडे, अनीश सिंह, विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.