शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
दुमका, जून 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे। मंदिर का गेट खुलते ही उन्होंने देखा कि भगवान शिव के समक्ष एक विशाल नाग फन फैलाकर खड़ा है। यह दृश्य देखते ही पुजारी कुछ देर के लिए अचंभित रह गए। घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटने लगे। देखते ही देखते मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने इसे भगवान शिव की कृपा और आस्था से जोड़कर देखा।
ग्रामीणों का दृष्टिकोण ग्रामीणों ने नाग को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर उसके दर्शन किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाग काफी देर तक शिवलिंग के समीप फन उठाकर बैठा रहा। इस दौरान पुजारी ने नियमित रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.