अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के गोढियारी चौक स्थित श्री बाबा भोले नाथ मंदिर में रविवार को शिव सवारी नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा भक्ति भाव से की गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान नवीन बोथरा एवं सीमा बोथरा के द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पंडित वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में बनारस से आए पंडित रंजन शुक्ला,पंडित सुभाष चौबे ने तिवारी बाबा के सानिध्य में वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के बीच नंदी बाबा को बाबा भोले नाथ के सामने निर्धारित स्थान पर विराजमान किया। स्थापना से पहले नंदी बाबा को पंचमुखी हनुमान मंदिर,बड़ा शिवालय,श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, गोदना ठाकुरबाड़ी और सवालिया कुंज ठाकुरबाड़ी के अलावा नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विभाष सिंह,शंभू सिंह,नवराज कुमार,अमित कुमार,प्रदीप नारायण सिंह, किशन शर्मा,बिपुल सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.