जौनपुर, अगस्त 9 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बना धर्मापुर का प्रसिद्ध शिवमंदिर धार्मिक आस्था और विश्वास का केंद्र है। सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह शिवमंदिर जौनपुर केराकत मार्ग पर धर्मापुर बाजार में स्थित है। इसे देखने और पूजन अर्चन करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। सावन में हर सोमवार को जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। मान्यता है कि दर्शन मात्र से सभी क्लेश दूर हो जाते ही हैं। क्षेत्र के लोगों की मानें तो पूर्वांचल में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध इस प्राचीन ऐतिहासिक शिवमंदिर की स्थापना 1940 में जौनपुर के राजा स्व. कृष्णदत्त दुबे ने करायी थी। इस मंदिर का निर्माण अमृतसर (पंजाब) के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर किया गया है। मंदिर के चारों तरफ झील है। मंद...