शिव मंदिर में गणेश व नंदी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे का आयोजन
कन्नौज, जून 17 -- जलालाबाद। कस्बे के रेलवे लाइन पार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के बीच भगवान गणेश एवं नंदी महाराज की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का संचालन आचार्य प्रेम सागर पाण्डेय एवं आचार्य मोहन जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर बुढेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पठकाना मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, कछियाना मोहल्ला स्थित शिव मंदिर मठिया तथा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन और आरती की गई। यह भी पढ़ें- छोटी काशी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.