आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धालुओं ने फूलों और अबीर की होली खेली। श्री राधे कृष्णा के साथ फूलों और गुलाल की होली खेलने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत धुन पर जम कर पुष्प और गुलाल की वर्षा के बीच नाचते गाते में हुए होली खेली। पूरा क्षेत्र गुलाल और फूलों से पट गया । श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से अजय सिंह, विनय गुप्ता, मनीष, कृष्ण, परमानन्द,मनोज, मुन्नू ,कुंदन वर्मा, सुरेश, संतोष, अशोक, जयप्रकाश, विकास जायसवाल ,अमित वर्मा, सत्यम,रिंकू किशन सेठ,आयुष्कर,नीरज विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.