शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
बहराइच, जून 8 -- तेजवापुर। तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने सोमवार को अपने सपरिवार के साथ बौंडी क्षेत्र के राजा रेहुआ स्थित सागर नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, हर्षित अवस्थी समेत कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक यह भी पढ़ें- सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.