बरेली, मई 12 -- फरीदपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को प्रशासन की ओर से प्रभुतानंद सत्संग भवन के शिव मंदिर में जिलाभिषेक के साथ भगवान शिव का पूजन किया गया। शिव में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार को फरीदपुर के प्रभुतानंद सत्संग भवन के शिव मंदिर में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह,एसडीएम रामजन्म,नगर पालिका के ईओ पुनीत कुमार के साथ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के लोगों ने भगवान शिव का साथ पूजन किया। सभी ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ नगर पालिका ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवालयों में गूंजे मंत्...