गोपालगंज, मार्च 8 -- उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के सांखे खास ब्रह्म स्थान स्थित शिव सह हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद अखंड रामायण पाठ सह संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत की मुखिया आरती देवी व भाजपा नेता प्रमोद कुमार गुप्ता सहित पांच जोड़ों ने यजमान की भूमिका निभाई। इस दौरान यज्ञाचार्य शंभूशरण मिश्रा के नेतृत्व में सात ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो रहा था। जिसके बाद विधिवत पुजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ व संकीर्तन की शुरुआत की गई। मौके पर हथुआ विधायक रामसेवक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, भरत गुप्ता, रामेश्वर सिंह, परशुराम सिंह, कुंदन पांडेय सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...