गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर , वरिष्ठ संवाददाता । बेलीपार थाना क्षेत्र के शिव मंदिर भौवापार स्थित बुधवार को सरोवर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) पुत्र भोला गुप्ता बुधवार को अपने दोस्त के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के सरोवर में नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस...