शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
औरैया, जून 15 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के चमनगंज तिराहे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयकारों के बीच निकली यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर श्रद्धा और आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यात्रा चमनगंज तिराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परमहंस ख्यालीदास आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर घट स्थापना की। इसके बाद यात्रा टॉकीज रोड, रामलीला मैदान और महावीर धाम होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.