धनबाद, मार्च 9 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। नेशनल अंगारपथरा कॉलोनी स्थित नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। यज्ञाचार्य दिलीप कुमार पांडेय व पंडित योगेंद्र पांडेय के सानिध्य में महेंद्र पांडेय, अमित पांडेय, प्रमोद पांडेय, रंजीत पांडेय व संजय पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना की गई। सर्वप्रथम देवी देवताओं का आवाह्न कर पूजा अर्चना शुरू किया गया। नेशनल अंगारपथरा, खास अंगारपथरा, पथलकोठी का नगर भ्रमण के बाद पुनः प्रतिमा मंदिर प्रांगण में लाया गया। मुख्य यजमान के रूप में राजाराम यादव, कमला यादव, महेंद्र यादव, जीतेश प्रकाश व संतोष सिंह अपने अपने धर्मपत्नी के साथ शिवलिंग के साथ देवी देवताओं की प्रतिमा का स्थापना कराया गया। हवन के बाद रूद्राभिषेक, जलाभिषेक, दूग्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.