पूर्णिया, जनवरी 30 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चांदी पंचायत के चांदी कठुआ गांव में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीण सदानंद शर्मा एवं उनके परिवार द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा और शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 251 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। गाजे-बाजे और शिव भक्ति के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से उप मेयर पल्लवी गुप्ता,जिला पार्षद राजीव कुमा...