बोकारो, अप्रैल 12 -- पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह के जांगी जोरिया के पास बने शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। यहां पुजारी कुलदीप पांडेय ने यजमान मनोज सिंह व पत्नी ममता देवी, डेगलाल सिंह व पत्नी उषा सिंह एवं मनोहर सिंह व पत्नी रीता देवी के हाथों मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण कराया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को लेकर 19 अप्रैल को कलश यात्रा व अयोध्या से आये हुए कथावाचक पंडित अखंड चतुर्वेदी व कथावाचिका प्रतिक्षा पांडेय द्वारा प्रवचन किया जायेगा। 23 अप्रैल को हवन, प्रतिमा का विसर्जन व भंडारा लगाया जाएगा। यज्ञ समिति के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.