भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि नंदलालपुर के देवीपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शुकवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पूजन संपन्न कराया गया। पूजन के उपरांत मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन हेतु विधिवत रूप से खोल दिया गया। मंदिर का पट खुलते ही पूरा परिसर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल छा गया। इससे पूर्व प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ भव्य नगर भ्रमण कराया गया। रात्रि में शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जागेश्वर धाम में ब्रह्मलीन महंत की प्रतिमा का अनावरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...